Kochi: कोच्चि में कॉलेज छात्रावास की इमारत से गिरने से एमबीबीएस छात्रा की मौत
कोच्चि के एक निजी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास की इमारत की सातवीं मंजिल से गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
कोच्चि, 5 जनवरी : कोच्चि के एक निजी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास की इमारत की सातवीं मंजिल से गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
अधिकारियों ने बताया कि फातिमा शाहना के. यहां चलक्का में श्री नारायण आयुर्विज्ञान संस्थान की एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा थी. यह भी पढ़ें : सरकार ने विदेशी छात्रों के लिए दो विशेष श्रेणी के वीजा की शुरुआत की
पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार रात 11 बजे हुई और शुरुआती जांच से पता चला है कि वह इमारत की सातवीं मंजिल के गलियारे से फिसल गई. अधिकारियों ने कहा कि विस्तृत जांच और पूछताछ जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2025 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

