देश की खबरें | हैदराबाद के महापौर कोरोना वायरस से संक्रमित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 26 जुलाई हैदराबाद के महापौर बोंथू राममोहन ने रविवार को कहा कि वह जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, हालांकि उनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि राममोहन और उनके परिवार ने शनिवार को यहां जांच कराई थी।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: भारत में एक दिन में कोविड-19 की रिकॉर्ड 4.2 लाख जांच, मृत्यु दर में भारी गिरावट के साथ 2.35% दर्ज की गई.

उनके परिवार के सदस्यों की जांच रिपोर्ट में संक्रमण नहीं मिला है।

राममोहन ने कहा कि उन्होंने खुद को सबसे अलग कर लिया है और जीएचएमसी द्वारा उठाए गए विकासपरक और कल्याणकारी कदमों की समीक्षा के लिए वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से निकाय अधिकारियों के साथ बैठक की।

यह भी पढ़े | कोरोना के तमिलनाडु में 6986 नए मामले पाए गए, 85 की मौत: 26 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि वह फिर से जांच कराएंगे और ठीक होने के बाद वे प्लाज्मा दान करेंगे।

महापौर ने कहा कि जून में उन्होंने दो बार जांच कराई थी लेकिन नतीजों में संक्रमण नहीं मिला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)