एजेंसी न्यूज

शायद मुझमें पर्याप्त योग्यता नहीं: पंकजा मुंडे ने कैबिनेट में स्थान न मिलने पर कहा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता पंकजा मुंडे ने महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के हालिया विस्तार के दौरान उन्हें कैबिनेट में स्थान नहीं मिलने पर बृहस्पतिवार को कहा कि शायद उनमें इसके लिए ‘‘पर्याप्त योग्यता’’ नहीं है.

शायद मुझमें पर्याप्त योग्यता नहीं: पंकजा मुंडे ने कैबिनेट में स्थान न मिलने पर कहा
Pankaja munde

मुंबई, 12 अगस्त : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता पंकजा मुंडे ने महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के हालिया विस्तार के दौरान उन्हें कैबिनेट में स्थान नहीं मिलने पर बृहस्पतिवार को कहा कि शायद उनमें इसके लिए ‘‘पर्याप्त योग्यता’’ नहीं है. महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में विस्तार के तहत पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े के नौ मंत्रियों और उनके भाजपा सहयोगियों के नौ नेताओं ने शपथ ग्रहण की थी.

इस मंत्रिमंडल विस्तार में किसी महिला को स्थान नहीं दिए जाने के कारण शिंदे की आलोचना हो रही है. इस बारे में पूछे जाने पर पंकजा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ शामिल किए जाने के लिए मुझमें शायद पर्याप्त योग्यता नहीं है.’’ यह भी पढ़ें : दिल्ली में सुबह रही गर्म, न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

उन्होंने कहा, ‘‘उनके अनुसार जो योग्य होगा, उसे मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा. इस पर मेरा कोई रुख नहीं है. मैं अपने सम्मान को बनाए रखते हुए राजनीति करने की कोशिश करती हूं.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2022 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).