एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | केएससीए टी20 नीलामी से पहले मयंक, देवदत्त और विशाक को रिटेन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महाराजा ट्राफी केएससीए टी20 की टीमों ने राज्य के कुछ शीर्ष खिलाड़ियों जैसे मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडीक्कल और विशाक विजयकुमार को इस महीने के अंत में होने वाली नीलामी से पहले रिटेन किया।

खेल की खबरें | केएससीए टी20 नीलामी से पहले मयंक, देवदत्त और विशाक को रिटेन किया

बेंगलुरु, 20 जुलाई महाराजा ट्राफी केएससीए टी20 की टीमों ने राज्य के कुछ शीर्ष खिलाड़ियों जैसे मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडीक्कल और विशाक विजयकुमार को इस महीने के अंत में होने वाली नीलामी से पहले रिटेन किया।

टूर्नामेंट का तीसरा चरण 15 अगस्त से एक सितंबर तक यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कराया जायेगा।

गत चैम्पियन हुबली टाइगर्स, उप विजेता मैसूर वारियर्स, गुलबर्गा मिस्टिक्स, बेंगलुरु ब्लास्टर्स, मंगलुरु ड्रैग्न्स और शिवामोगा लायंस ने अपने पिछले सत्र की टीम से चार चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

हुबल टाइगर्स ने कप्तान मनीष पांडे, विकेटकीपर श्रीजिथ केएल, युवा आल राउंडर मानवंथ कुमार और मध्यम गति के गेंदबाज विद्वथ कावेरप्पा को रिटेन (बरकरार रखना) किया है।

मैसूर वारियर्स ने कप्तान करूण नायर, सीए कार्तिक, एसयू कार्तिक और आल राउंडर मनोज भंडागे को बरकरार रखा है।

गुलबर्गा मिस्टिक्स ने देवदत्त पडीक्कल को टीम में बनाये रखा है जबकि वह चोट के कारण पिछले सत्र में नहीं खेल पाये थे। टीम ने विशाक विजयकुमार, समारन रवि और अनीष केवी को भी रिटेन किया।

शिवामोगा लायंस ने पिछले साल की नीलामी के सबसे महंगे (15 लाख रुपये में बिके) खिलाड़ी अभिनव मनोहर को रिटेन किया है।

बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने अग्रवाल, सूरज आहुजा, शुभांग हेगडे और मोहसिन खान को बरकरार रखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2024 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).