विदेश की खबरें | नौ मई की हिंसा सेनाध्यक्ष जनरल असीम मुनीर का तख्ता पलट करने की थी कोशिश : शहबाज शरीफ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को दावा किया कि मई में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले सहित अभूतपूर्व हिंसा सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को पद से हटाने की एक कोशिश थी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 29 नवंबर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को दावा किया कि मई में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले सहित अभूतपूर्व हिंसा सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को पद से हटाने की एक कोशिश थी।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के अध्यक्ष ने भ्रष्टाचार के एक मामले में यहां जवाबदेही अदालत में पेश होने के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

शरीफ ने नौ मई को कथित साजिश के तहत मौजूदा सेना प्रमुख को पद से हटाने की कोशिश के लिए गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में जेल में बंद 71 वर्षीय पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष खान पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि अभूतपूर्व हमलों के सूत्रधार ‘देश के दुश्मन’ हैं।

शरीफ (72) ने कहा, ‘‘ नौ मई को सेना प्रमुख का तख्तापलट करने की कोशिश की गई। कोई भी हो...चाहे लोकतंत्र हो या तानाशाह, देशद्रोह को बर्दाश्त नहीं करता इसलिए नौ मई के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि नौ मई के सूत्रधारों को कोई रियायत नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि वे ‘देश के दुश्मन’ हैं।

इस साल मई की शुरुआत में कथित भ्रष्टाचार के मामले में खान की गिरफ्तारी के बाद हजारों पीटीआई समर्थकों ने देश भर में सैन्य और सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमला कर दिया था। इसके बाद, पुलिस ने 10,000 से अधिक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया, जो तब से जेल में बंद हैं।

सेना ने जनरल मुनीर को पद से हटाने की साजिश का हिस्सा होने के मामले में एक दर्जन से अधिक उच्च पदस्थ अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें