2 मई : कला और फिल्म से जुड़ी दो बड़ी घटनाओं का गवाह
जमात

देश दुनिया के इतिहास में 2 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1519 : महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन ।

1921 : पद्म भूषण, पद्म विभूषण, भारत रत्न, और ऑस्कर अवॉर्ड से अलंकृत फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजित रे का जन्म।

1924 : नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इनकार कर दिया ।

1933 : जर्मनी में हिटलर ने मजदूर संघों पर प्रतिबंध लगा दिया।

1945 : इटली में मौजूद जर्मन सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

1949 : महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू।

1950 : फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।

1952 : दुनिया के पहले जेट विमान डी हैविलैंड ने लंदन से जोहानिसबर्ग के बीच पहली उड़ान भरी।

1968 : पब्लिक प्रोविडेंट फंड विधेयक को लोकसभा ने मंजूरी दी।

1986 : अमेरिका की 30 वर्षीया एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली प्रथम महिला बनीं।

1997 : ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर ने प्रधानमंत्री का पद संभाला। 1812 के बाद वह देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।

2003 : भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को फिर जोड़ने का ऐलान किया। यह रिश्ते दिसंबर 2001 में संसद पर आतंकी हमले के बाद तोड़ दिए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)