देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है।
नयी दिल्ली, छह सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है।
शहर में येलो अलर्ट जारी है।
मौसम संबंधी आंकड़ों के अनुसार दिन में आर्द्रता 100 से 81 प्रतिशत के बीच रही।
आईएमडी ने शनिवार को शहर में सामान्यतः बादल छाए रहने तथा मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार बुधवार को दिल्ली में 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 94 के साथ "संतोषजनक" श्रेणी में दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 और 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 और 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 और 400 के बीच ‘‘बेहद खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2024 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

