देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिए सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 14 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिए सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है।
आर्द्रता का स्तर 69 से 45 प्रतिशत के बीच रहा।
मौसम विभाग ने रविवार को धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है। रविवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
बृहस्पतिवार को दिल्ली में इस मौसम का सबसे कम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
शहर का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 193 दर्ज किया गया जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2024 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

