देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम था। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 24 जून दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम था। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी ने कहा कि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.2 डिग्री अधिक है।
हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार के लिए बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया था। मगर बाद में दिल्ली को ‘ग्रीन’ श्रेणी में रख दिया गया जिसका मतलब है कि शहर के लिए कोई मौसम संबंधी चेतावनी नहीं है।
आज पूरे दिन शहर के आसमान में बादल छाए रहे तथा शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 70 प्रतिशत रही।
विभाग ने बुधवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान जताया गया है।
आईएमडी के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'संतोषजनक' हो गई और शाम चार बजे एक्यूआई 95 रहा। वायु गुणवत्ता सोमवार को कुछ समय के लिए 'मध्यम' श्रेणी में पहुंच गई थी।
राजधानी की हवा लगातार पांच दिनों तक संतोषजनक रही थी, लेकिन सोमवार को इसमें थोड़ी गिरावट आई और यह मध्यम श्रेणी में पहुंच गई। मंगलवार को इसमें फिर सुधार हुआ।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2025 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

