एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान रहा 35.2 डिग्री सेल्सियस, कल हल्की बारिश होने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सोमवार को धूप और बादलों की आंखमिचौली के बीच अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य स्तर से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान रहा 35.2 डिग्री सेल्सियस, कल हल्की बारिश होने का अनुमान

नयी दिल्ली, 26 अगस्त दिल्ली में सोमवार को धूप और बादलों की आंखमिचौली के बीच अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य स्तर से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए ‘येलो एलर्ट’ जारी किया है और मामूली से हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके अनुसार कल 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शाम चार बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 70 के साथ संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्ष आर्द्रता 83 प्रतिशत से 73 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश 33 एवं 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2024 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).