एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रविवार को हल्की बारिश होने के आसार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह सुहावनी रही और इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रविवार को हल्की बारिश होने के आसार

नयी दिल्ली, सात सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह सुहावनी रही और इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने दिल्ली में रविवार को आम तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है।

इसने बताया कि दिल्ली में शनिवार को आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 70 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2024 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).