एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज, मध्य और पूर्वी दिल्ली में हल्की बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज, मध्य और पूर्वी दिल्ली में हल्की बारिश

नयी दिल्ली, 18 मई राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने सोमवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 39 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक, रविवार को सापेक्षिक आर्द्रता 62 प्रतिशत से 36 प्रतिशत के बीच रही।

मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार सुबह 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे के बीच करीब एक मिलीमीटर बारिश की सूचना है। उसने बताया कि मध्य दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, महारानी बाग और मयूर विहार जैसे इलाकों में बारिश हुई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार पूर्वाह्न नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 179 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2025 09:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).