देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री, रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 2.5 डिग्री अधिक है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी है।
नयी दिल्ली, 19 अप्रैल दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 2.5 डिग्री अधिक है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी है।
आईएमडी ने बताया कि शनिवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आर्द्रता का स्तर 60 से 43 प्रतिशत के बीच रहा।
मौसम विभाग ने रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
शुक्रवार को शहर के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ते पारे के स्तर से कुछ राहत दिलाई। नरेला, पीतमपुरा और मयूर विहार में वेधशालाओं ने 0.5 मिमी बारिश दर्ज की।
इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता शाम चार बजे 'मध्यम' श्रेणी में थी और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 165 रहा।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2025 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

