देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा; बुधवार को बारिश की संभावना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 15 जून दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है।
मौसम कार्यालय ने बुधवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
शहर में शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 50 प्रतिशत दर्ज की गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा, ‘‘पछुआ हवाओं ने उत्तर पश्चिमी भारत में मानसून की गति को धीमा कर दिया है। अगले दो दिनों में इसके दिल्ली पहुंचने की संभावना नहीं है।’’
इससे पहले, आईएमडी ने सामान्य समय से 12 दिन पूर्व 15 जून को मानसून के दिल्ली पहुंचने का अनुमान लगाया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2021 11:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

