एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान पहुंच सकता है 44 डिग्री सेल्सियस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार की सुबह गर्म रही और मौसम विभाग ने दिन में लू चलने का अनुमान जताया है।

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान पहुंच सकता है 44 डिग्री सेल्सियस

नयी दिल्ली, 10 जून दिल्ली में मंगलवार की सुबह गर्म रही और मौसम विभाग ने दिन में लू चलने का अनुमान जताया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 0.2 डिग्री कम है।

अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है तथा धूल भरी हवाएं चलने के भी आसार हैं।

सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 39 प्रतिशत रही।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 218 ​रहा।

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2025 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).