एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में रही जबकि अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो वर्ष के इस मौसम के अनुसार सामान्य है।

देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में

नयी दिल्ली, 23 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में रही जबकि अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो वर्ष के इस मौसम के अनुसार सामान्य है।

शहर में आज न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम है।

मौसम वैज्ञानिकों ने शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह हल्के से मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटों का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 390 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

रविवार को मामूली सुधार के बाद दिल्ली में एक्यूआई में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। शहर का एक्यूआई मंगलवार को 365, सोमवार शाम चार बजे 348 था, जबकि रविवार को यह 301 दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2023 10:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).