एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, आठ अगस्त पंजाब और हरियाणा में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

यह भी पढ़े | दिल्ली के टिग्री इलाके के जेजे कैंप में सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 39.4 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नारनौल का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े | Idukki Landslide in Kerala: इडुक्की भूस्खलन में मृतकों की संख्या 26 हुई, सीएम पिनारयी विजयन ने की पुष्टि.

पंजाब के अमृतसर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि पटियाला का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लुधियाना में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और जिले में 32 मिमी बारिश भी हुई।

मौसम विभाग ने अगले दो दिन में पंजाब और हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2020 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).