एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर स्थानों पर बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।

देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे
जियो

चंडीगढ़, चार जून पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर स्थानों पर बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दोनों राज्यों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में शाम में 12.2 मिमी बारिश हुई और अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सयिस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2933 नए मामलों की हुई पुष्टि, 123 की मौत : 4 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हरियाणा के अंबाला में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री नीचे है।

विभाग ने बताया कि करनाल में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सयिस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से चार डिग्री कम है।

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह बोले, प्रवासी मजदूरों की बदहाली के लिए इंदिरा गांधी जिम्मेदार.

विभाग के मुताबिक, हिसार में पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहते हुए अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था।

विभाग के मुताबिक, लुधियाना और पटियाला में भी पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को दोनों राज्यों के अलग अलग हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने, हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2020 08:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).