जरुरी जानकारी | बिजली की अधिकतम मांग मंगलवार को रिकार्ड 1,97,060 मेगावाट पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में बिजली की मांग मंगलवार को अबतक के सर्वोच्च स्तर 1,97,060 मेगावाट पहुंच गयी। कई राज्यों में मानसून में देरी से पारा चढ़ने तथा कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये लगायी गयी पाबंदियों में ढील से आर्थिक गतिविधियां बढ़ने के साथ बिजली की मांग बढ़ी है।
नयी दिल्ली, छह जुलाई देश में बिजली की मांग मंगलवार को अबतक के सर्वोच्च स्तर 1,97,060 मेगावाट पहुंच गयी। कई राज्यों में मानसून में देरी से पारा चढ़ने तथा कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये लगायी गयी पाबंदियों में ढील से आर्थिक गतिविधियां बढ़ने के साथ बिजली की मांग बढ़ी है।
बिजली मंत्री आर के सिंह ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘आज (मंगलवार) बिजली की अधिकतम मांग पूर्वाह्न 11.43 मिनट पर सर्वोच्च स्तर 1,97,060 मेगावाट पहुंच गयी। हम निकट भविष्य में इसके 2,00,000 मेगावाट पहुंचने को लेकर उत्सुक हैं।’’
बिजली मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को पूर्वाह्न 11.43 बजे बिजली की अखिल भारतीय मांग अब तक सर्वोच्च स्तर 1,97,060 मेगावाट पहुंच गयी। यह मांग पूरी की गयी।
मंत्रालय ने कहा कि पांच जुलाई का आंकड़ा इससे पहले 30 जून को रिकार्ड 1,91,510 मेगावाट को पार कर गया है।
विशेषज्ञों ने कहा कि मानसून में देरी के कारण कई राज्यों में अत्यधिक गर्मी तथा कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिये लगायी गयी पाबंदियों में ढील से बिजली मांग बढ़ी है।
पिछले महीने बिजली की अधिकतम मांग या अधिकतम आपूर्ति 30 जून को सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 1,91,510 मेगावाट पहुंच गयी थी। इससे पहले, जून 2020 में बिजली की अधिकतम मांग 1,64,980 मेगावाट थी।
बिजली की अधिकतम मांग जून 2019 में 1,82,450 मेगावाट थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2021 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

