जरुरी जानकारी | देश में बिजली की अधिकतम मांग रिकार्ड स्तर पर, दो लाख मेगावाट के पार पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में बिजली की मांग अबतक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गयी और बुधवार को 2 लाख मेगावाट को पार कर गयी। मानसून में देरी के कारण पारा चढ़ने और कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये लगायी गयी पाबंदियों में ढील के साथ बिजली की मांग बढ़ी है।
नयी दिल्ली, आठ जुलाई देश में बिजली की मांग अबतक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गयी और बुधवार को 2 लाख मेगावाट को पार कर गयी। मानसून में देरी के कारण पारा चढ़ने और कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये लगायी गयी पाबंदियों में ढील के साथ बिजली की मांग बढ़ी है।
बिजली मंत्रालय के ताजा आंकड़े के अनुसार बिजली की अधिकतम मांग यानी सर्वाधिक आपूर्ति बुधवार को 200,570 मेगावाट पहुंच गयी।
इससे पहले, मंगलवार के बिजली की अधिकतम मांग मांग रिकार्ड 1,97,070 मेगावाट पहुंच गयी थी।
विशेषज्ञों के अनुसार मानसून में देरी के कारण कई राज्यों में पारा चढ़ने और कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये लगायी गयी पाबंदियों में ढील के साथ बिजली की मांग बढ़ रही है।
पिछले महीने बिजली की अधिकतम मांग 30 जून को 191,510 मेगावाट पहुंच गयी थी। यह पिछले साल जून में 164,980 मेगावाट के मुकाबले 16 प्रतिशत अधिक है।
जून 2019 में बिजली की अधिकतम मांग 182,450 मेगावाट तक गयी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2021 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

