देश की खबरें | मध्यप्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के सर्वाधिक 8,998 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 8,998 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 3,53,632 तक पहुंच गयी।
भोपाल, 13 अप्रैल मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 8,998 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 3,53,632 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से 40 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 4,261 हो गयी है।
यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 1552 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 1456, ग्वालियर में 576, जबलपुर में 552 एवं उज्जैन में 317 नये मामले आये।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 3,05,832 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 43,539 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को 4,070 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
दिमो
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2021 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

