देश की खबरें | उप्र में कोरोना संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 69 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड—19 के 4,186 नये मामले सामने आये जबकि 69 और लोगों की मौत के साथ सोमवार को मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2,515 हो गया।
लखनऊ, 17 अगस्त उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड—19 के 4,186 नये मामले सामने आये जबकि 69 और लोगों की मौत के साथ सोमवार को मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2,515 हो गया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4,186 नये मामले सामने आये। अभी राज्य में 50,893 मरीजों का इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़े | RSS ने पश्चिमी विकास मॉडल से भारत को बाहर निकलने का दिया सुझाव.
बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 24 घंटे में 69 और लोगों की मौत के साथ इस संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 2,515 हो गयी है।
बुलेटिन के अनुसार अब तक कुल 1,04,808 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 1,58,216 मामले हैं।
बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 10 लोगों की मौत कानपुर नगर में हुई। राजधानी लखनऊ में आठ, मुरादाबाद में छह तथा प्रयागराज और उन्नाव में चार-चार मौतें कोरोना संक्रमण के चलते हुई। अब तक इस संक्रमण से सबसे अधिक 309 लोगों की मौत कानपुर नगर में हुई हैं। लखनऊ में 217, वाराणसी में 125 और मेरठ में 123 लोगों की मौत अब तक इस संक्रमण के कारण हो चुकी है।
बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 595 नये मामले लखनऊ से सामने आये है। कानपुर नगर से 429 और वाराणसी से 198 नये मामले सामने आये।
अमृत
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2020 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

