एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 13107 नए मामले, 75 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 13,107 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 4,46,811 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 13107 नए मामले, 75 लोगों की मौत

भोपाल, 21 अप्रैल मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 13,107 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 4,46,811 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में और 75 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 4,788 हो गयी है।

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में बुधवार को कोविड-19 के 1781 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 1709, ग्वालियर में 1219 एवं जबलपुर में 789 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 4,46,811 संक्रमितों में से अब तक 3,59,755 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 82,268 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

न्होंने कहा कि बुधवार को 9035 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2021 11:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).