जरुरी जानकारी

Ladki Bahin Yojana: क्या गणपति के दिन जारी होगी लाडकी बहन योजना की अगस्त महीने की ₹1,500 किस्त? जानें ताजा अपडेट

महाराष्ट्र सरकार की ओर से हालांकि अभी तक अगस्त महीने की किस्त की सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन प्रशासनिक सूत्रों और रिपोर्टों के मुताबिक गणेश उत्सव के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए यह राशि 16 सितंबर के आसपास जारी की जा सकती

Ladki Bahin Yojana: क्या गणपति के दिन जारी होगी लाडकी बहन योजना की अगस्त महीने की ₹1,500 किस्त? जानें ताजा अपडेट
(Photo Credits File)

Ladki Bahin Yojana:  महाराष्ट्र की ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ की करोड़ों लाभार्थी महिलाओं को अगस्त महीने की ₹1,500 की किस्त का इंतजार है। रक्षाबंधन के अवसर पर जुलाई महीने की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर किए जाने के बाद, अब राज्य की महिलाएं अगस्त की वित्तीय सहायता के आधिकारिक जारी होने का इंतजार कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार गणेशोत्सव के दौरान पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में यह राशि जमा कराने पर विचार कर रही है।

गणेशोत्सव के दौरान किस्त जारी होने के संकेत

महाराष्ट्र सरकार की ओर से हालांकि अभी तक अगस्त महीने की किस्त की सटीक तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन प्रशासनिक सूत्रों और रिपोर्टों के मुताबिक गणेश उत्सव के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए यह राशि 16 सितंबर के आसपास जारी की जा सकती है. त्योहारों के समय महिलाओं को वित्तीय संबल प्रदान करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग भुगतान की तकनीकी प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटा है. यह भी पढ़े:    Ladki Bahin Yojana Update: लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! रक्षाबंधन से पहले आ सकती है अगस्त की ₹1,500 किस्त

ई-केवाईसी और सत्यापन के कारण प्रक्रिया में सतर्कता

राज्य सरकार ने योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और अपात्र आवेदकों को हटाने के लिए ई-केवाईसी और डेटा सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की थी। सत्यापन अभियान के तहत फर्जी खातों, निर्धारित 2.5 लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले परिवारों और सरकारी कर्मचारियों के खातों को चिन्हित कर लिस्ट से बाहर किया गया है। इसके चलते अब लगभग 1.5 करोड़ पात्र लाभार्थी महिलाओं के खातों में ही राशि हस्तांतरित की जा रही है.

भुगतान रुकने से बचने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

महिला एवं बाल विकास विभाग ने लाभार्थियों को सलाह दी है कि वे अपने बैंक खातों की स्थिति की जांच अवश्य कर लें। जिन लाभार्थियों का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक (Aadhaar Seeding) नहीं है या जिनका डीबीटी (DBT) ऑप्शन एक्टिवेट नहीं है, उनकी किस्त रुक सकती है। आधिकारिक पोर्टल पर जाकर महिलाएं अपना एप्लीकेशन स्टेटस और ई-केवाईसी वेरिफिकेशन पूरा होना सुनिश्चित कर सकती हैं।

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2026 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).