जरुरी जानकारी | मैक्स हेल्थकेयर का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 2.81 प्रतिशत घटकर 311 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी कंपनी मैक्स हेल्थकेयर इंस्टिट्यूट लिमिटेड का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 2.81 प्रतिशत घटकर 311 करोड़ रुपये पर आ गया।

नयी दिल्ली, 22 मई स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी कंपनी मैक्स हेल्थकेयर इंस्टिट्यूट लिमिटेड का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 2.81 प्रतिशत घटकर 311 करोड़ रुपये पर आ गया।

कंपनी ने बुधवार को जारी बयान में जनवरी-मार्च, 2024 तिमाही के इस वित्तीय नतीजे की जानकारी दी। एक साल पहले की समान तिमाही में मैक्स हेल्थकेयर ने 320 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।

कंपनी ने लाभ में आई हल्की गिरावट के लिए पिछले साल की कम प्रभावी दर और नई इकाइयों में हुए नुकसान को जिम्मेदार ठहराया है।

इस बीच कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयर पर 1.5 रुपये का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है। सालाना आमसभा में इस पर मुहर लगाई जाएगी।

वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में इसका सकल राजस्व बढ़कर 1,890 करोड़ रुपये हो गया जबकि साल भर पहले यह 1,637 करोड़ रुपये था।

समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में मैक्स हेल्थकेयर का शुद्ध लाभ बढ़कर 1,278 करोड़ रुपये हो गया जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह 1,084 करोड़ रुपये था।

पिछले वित्त वर्ष में इसका सकल राजस्व भी साल भर पहले के 6,236 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,215 करोड़ रुपये हो गया।

मैक्स हेल्थकेयर इंस्टिट्यूट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अभय सोई ने कहा, ‘‘मौजूदा अस्पताल नेटवर्क का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है और स्थिर नकदी प्रवाह आ रहा है। इससे हम विस्तार के अवसरों की तलाश कर पा रहे हैं।’’

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज