विदेश की खबरें | मारीशस ने जापानी पोत के भारतीय कप्तान को किया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुलिस निरीक्षक सिवो कूथेन ने मंगलवार को कहा कि एम के वकाशिओ नामक पोत के भारतीय कप्तान सुनील कुमार नंदेश्वर पर “सुरक्षित नौवहन को खतरे में डालने” के आरोप में मामला दर्ज किया गया है और उन्हें हिरासत में रखा गया है।

पुलिस निरीक्षक सिवो कूथेन ने मंगलवार को कहा कि एम के वकाशिओ नामक पोत के भारतीय कप्तान सुनील कुमार नंदेश्वर पर “सुरक्षित नौवहन को खतरे में डालने” के आरोप में मामला दर्ज किया गया है और उन्हें हिरासत में रखा गया है।

उन्होंने कहा कि नंदेश्वर की जमानत पर अगले सप्ताह सुनवाई होनी है।

यह भी पढ़े | US-China Trade Talk Canceled: अमेरिका-चीन में फिर छिड़ सकता है ट्रेड वॉर, डोनाल्ड ट्रंप ने रद्द की व्यापार वार्ता.

उन्होंने कहा कि पोत के एक अन्य अधिकारी पर भी मामला दर्ज किया गया है और वह हिरासत में हैं।

कूथेन ने कहा, “हम पूरी जांच कर रहे हैं और क्रू के सदस्यों से पूछताछ कर रहे हैं।”

यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: जो बिडेन औपचारिक रूप से बने डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार.

वकाशिओ पोत 25 जुलाई को उथले पानी में मूंगे की चट्टान से टकरा गया था और कई दिनों तक लहरों की मार झेलने के बाद पोत में दरार आ गई थी जिससे छह अगस्त को उसमें से तेल का रिसाव होना शुरू हो गया था।

क्षतिग्रस्त हुए पोत से एक हजार टन तेल का रिसाव हुआ जिससे माहेबोर्ग खाड़ी का पानी और समुद्री पर्यावरण दूषित हुआ।

पर्यावरणविदों ने चेतावनी दी है कि मूंगे की चट्टानों को हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो सकेगी।

वकाशिओ को तट से कम से कम सौ मील दूर रहना था लेकिन वह द्वीप से केवल एक मील की दूरी पर उथले पानी की चट्टानों से टकरा गया।

पोत नागाशिकी कंपनी का है जो इसकी जांच कर रही है कि पोत दिशा से क्यों भटक गया। जांच के लिए कंपनी ने विशेषज्ञों को घटनास्थल पर भेजा है।

मारीशस सरकार कंपनी से मुआवजे की मांग कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\