देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में माटी पूजन महाअभियान की शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ सरकार ने अक्षय तृतीया पर्व के अवसर पर मंगलवार को राज्य में माटी पूजन महाअभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान राज्य के सभी संभागों में यांत्रिकी कौशल विकास केन्द्र स्थापित करने की घोषणा भी की।

रायपुर, तीन मई छत्तीसगढ़ सरकार ने अक्षय तृतीया पर्व के अवसर पर मंगलवार को राज्य में माटी पूजन महाअभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान राज्य के सभी संभागों में यांत्रिकी कौशल विकास केन्द्र स्थापित करने की घोषणा भी की।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने अक्ती पर्व (अक्षय तृतीया) पर छत्तीसगढ़ में माटी पूजन महाअभियान की शुरुआत की।

अधिकारियों ने बताया कि बघेल ने छत्तीसगढ़ की माटी पूजन परंपरा के अनुसार छत्तीसगढ़िया किसान की पारम्परिक वेश-भूषा में धोती-कुर्ता पहनकर माटी पूजन किया और धान बुवाई की रस्म निभाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ट्रैक्टर से खेत की जुताई भी की।

उन्होंने बताया कि बघेल ने रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित अक्ती तिहार (त्योहार) और माटी पूजन दिवस के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा वैज्ञानिकता पर आधारित है, हमें कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए राज्य की सांस्कृति परंपरा और आधुनिक तकनीक का उपयोग करना होगा।’’

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी संभाग में यांत्रिकी कौशल विकास केन्द्र स्थापित करने की घोषणा भी की। उन्होंने इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद कृषि महाविद्यालय इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर भवन का लोकार्पण किया तथा सटीक मौसम पूर्वानुमान के लिए डॉप्लर तकनीक का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कृषि विश्वविद्यालय की ओर से विकसित कृषि रोज़गार मोबाइल ऐप का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने यहां के कृषि वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए कहा, ‘‘35 वर्षों में 100 से अधिक धान की उत्कृष्ट प्रजाति के बीजों का उत्पादन किया गया है, साथ ही छत्तीसगढ़ की 23,000 से अधिक धान की विभिन्न प्रजातियों के बीजों को संरक्षित कर विश्वविद्यालय में सुरक्षित रखा गया है।’’

उन्होंने कहा कि कृषि तकनीकी को बढ़ावा देने के लिए कृषि इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी महाविद्यालय भी प्रारंभ किया गया है ताकि आधुनिक तकनीक के लिए नए-नए कृषि यंत्र भी उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग से मिट्टी कठोर हो रही है। उन्होंने किसानों से वर्मी कम्पोस्ट का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त