देश की खबरें | मथुरा हादसा : मकान मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा जिले के वृन्दावन में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर से कुछ दूरी पर मंगलवार शाम को इमारत का एक हिस्सा ध्वस्त होने के मामले में मकान मलिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मथुरा (उप्र), 16 अगस्त मथुरा जिले के वृन्दावन में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर से कुछ दूरी पर मंगलवार शाम को इमारत का एक हिस्सा ध्वस्त होने के मामले में मकान मलिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि नगर निगम के अवर अभियंता योगेंद्र सिंह ने हादसे की वजह बने मकान के मालिक विष्णु शर्मा के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि वृन्दावन के अनेक जर्जर भवनों के मालिकों को पूर्व में ही नोटिस जारी कर उक्त इमारतों को ध्वस्त करने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने निर्देशों का पालन नहीं किया और यह हादसा हो गया।

खरे ने बताया कि जल्द ही ऐसे अन्य भवन स्वामियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि मंगलवार को बांके बिहारी मंदिर के पास दुसायत इलाके में बिहारीपुरा निवासी विष्णु बाग वाले के जर्जर मकान के छज्जे पर बंदरों की उछल-कूद के कारण छज्जे का एक बड़ा हिस्सा और एक जर्जर तीन मंजिला मकान की दीवार मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं पर गिर गई। इस घटना में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी तथा चार अन्य जख्मी हो गए थे।

इस बीच, मथुरा के स्थानीय विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बंदरों को वैज्ञानिक तरीके से पकड़े जाने की मांग उठाई है। उन्होंने जिलाधिकारी को इस सिलसिले में पत्र भी लिखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज