देश की खबरें | मातृभूमि साहित्योत्सव 2 फरवरी से, कई मशहूर लेखक भाग लेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे बड़े साहित्योत्सवों में से एक मातृभूमि इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ लेटर्स (एमबीआईएफएल) का चौथा संस्करण यहां दो फरवरी से शुरू होगा जिसमें नोबेल पुरस्कार विजेता अब्दुल रज्जक गुरनाह के अलावा बुकर, ज्ञानपीठ सहित विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित लेखक इसमें भाग लेंगे।

तिरूवनंतपुरम, 25 जनवरी देश के सबसे बड़े साहित्योत्सवों में से एक मातृभूमि इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ लेटर्स (एमबीआईएफएल) का चौथा संस्करण यहां दो फरवरी से शुरू होगा जिसमें नोबेल पुरस्कार विजेता अब्दुल रज्जक गुरनाह के अलावा बुकर, ज्ञानपीठ सहित विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित लेखक इसमें भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम में कला, मीडिया और फिल्म जैसे क्षेत्रों के दिग्गजों के साथ-साथ मशहूर साहित्यकार भी समकालीन विषयों पर अपने दृष्टिकोण साझा करेंगे। चार दिवसीय इस कार्यक्रम को मलयालम में 'का' के नाम से भी जाना जाता है।

इस आयोजन में वैश्विक साहित्य जगत के 400 से अधिक वक्ता शामिल होंगे जिनमें मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार विजेता शेहन करुणातिलका और जोखा अलहार्थी शामिल हैं।

'एमबीआईएफएल 2023' का आयोजन कनककुन्नु पैलेस में होगा और इसी साल भारत के प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में से एक मातृभूमि का शताब्दी वर्ष है। बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि इस आयोजन के चौथे संस्करण का विषय (थीम) "इतिहास की छाया, भविष्य की रोशनी" है। इस कार्यक्रम में संवाद, परिचर्चा और कविता एवं गद्य पाठ के मनोरंजक सत्र भी होंगे।

मातृभूमि के प्रबंध निदेशक एम वी श्रेयम्स कुमार इस उत्सव के अध्यक्ष हैं जबकि मातृभूमि के अध्यक्ष और प्रबंध संपादक पी वी चंद्रन कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक हैं। महोत्सव के निदेशक मयूरा श्रेयम्स कुमार ने कहा कि इस वर्ष भव्य आयोजन की योजना बनाई गई है, जिसमें लेखकों, संपादकों, प्रकाशकों, अभिनेताओं, लेखकों, कवियों, फिल्म निर्माताओं, संगीतकारों, मीडियाकर्मियों और साहित्य की दुनिया से जुड़े लोगों का संगम होगा।

तंजानिया में जन्मे ब्रिटिश उपन्यासकार गुरनाह को शरणार्थियों के करुणामय चित्रण के लिए 2021 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता दामोदर मौजो, एमटी वासुदेवन नायर और अमिताभ भी इस महोत्सव में शामिल होंगे।

केरल के मंत्रियों पी ए मोहम्मद रियास, एम बी राजेश, के एन बालगोपाल, आर बिंदु और पी राजीव के साथ ही तमिलनाडु के वित्त मंत्री पलानीवेल त्यागराजन, लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा, पत्रकार प्रीतीश नंदी और पूर्व क्रिकेटर साद बिन जंग अन्य प्रमुख वक्ता हैं।

तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर महोत्सव के संरक्षक हैं जबकि देविका एम एस महोत्सव निदेशकों में से एक हैं।

इस कार्यक्रम की शुरुआत 2018 में हुई थी जिसका उद्देश्य लोगों द्वारा, लोगों का, लोगों के लिए रचनात्मक संवाद आयोजित करना, जश्न मनाना और एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\