देश की खबरें | माथेरान टॉय ट्रेन सेवा चार नवंबर से बहाल होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के लोकप्रिय हिल स्टेशन माथेरान में करीब आठ महीने बाद चार नवंबर से टॉय ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। कोविड-19 के मद्देनजर यह सेवा मार्च में निलंबित की गई थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, तीन नवंबर मुंबई के लोकप्रिय हिल स्टेशन माथेरान में करीब आठ महीने बाद चार नवंबर से टॉय ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। कोविड-19 के मद्देनजर यह सेवा मार्च में निलंबित की गई थी।

एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: तेजस्वी और तेजप्रताप यादव पर हलफनामें में संपत्ति की जानकारी छुपाने का आरोप, JDU ने चुनाव आयोग से नामांकन रद्द करने की मांग की.

मध्य रेलवे की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार छोटी लाइन (नेरो गेज) नेरल-माथेरान के अमन लॉज-माथेरान खंड पर चार शटल वाली सेवा शुरू होगी।

विज्ञप्ति के अनुसार पहली शटल सेवा माथेरान से सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी जबकि अंतिम सेवा अमन लॉज स्टेशन से शाम चार बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी। छोटी लाइन ट्रेन में तीन द्वितीय श्रेणी, एक प्रथम श्रेणी और दो सामान्य कोच होंगे। यात्रियों को कोविड-19 संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़े | आरजेडी नेता तेजस्वी और तेजप्रताप यादव के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची जेडीयू, नामांकन रद्द करने की मांग की: 3 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पिछले महीने मुख्यमंत्री ने रेलवे से इस खंड में सेवा बहाल करने का आग्रह किया था क्योंकि यहां यात्रा का साधन सिर्फ घोड़े और हाथ से चलने वाली गाड़ियां हैं।

मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हालांकि नेरल-माथेरान ट्रेन सेवा बहाल करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू