देश की खबरें | मातृत्व लाभ महिला की पहचान और गरिमा का अभिन्न हिस्सा: दिल्ली उच्च न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि मातृत्व लाभ उस महिला की पहचान और गरिमा का मौलिक और अभिन्न अंग है जो संतान को जन्म देना चुनती है और किसी महिला संविदा कर्मी को भी मातृत्व लाभ अधिनियम के तहत राहत पाने का हक है।

नयी दिल्ली, 24 अगस्त दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि मातृत्व लाभ उस महिला की पहचान और गरिमा का मौलिक और अभिन्न अंग है जो संतान को जन्म देना चुनती है और किसी महिला संविदा कर्मी को भी मातृत्व लाभ अधिनियम के तहत राहत पाने का हक है।

न्यायमूर्ति चंद्र धारी सिंह ने बृहस्पतिवार को जारी आदेश में कहा कि कार्य स्थल का माहौल ऐसा होना चाहिए कि यदि कोई महिला कॅरियर और मातृत्व दोनों चुनती है तो उसे कोई एक निर्णय लेने के लिए बाध्य नहीं होना पड़े।

न्यायाधीश ने कहा कि संविधान महिलाओं को इस बात की स्वतंत्रता देता है कि वह बच्चे को जन्म दे या नहीं दे। उन्होंने कहा कि मातृत्व अवकाश और लाभ के महत्व पूरी दुनिया में मान्य हैं।

अदालत ने अपने आदेश में कहा, ‘‘मातृत्व लाभ किसी नियोक्ता और कर्मचारी के बीच अनुबंध संबंधों या वैधानिक अधिकार से ही जुड़े नहीं होते, बल्कि ये उस महिला की पहचान और गरिमा का मौलिक और अभिन्न अंग है जो परिवार शुरू करने और एक बच्चे को जन्म देने का विकल्प चुनती है।’’

उसने कहा, ‘‘समाज की महिलाएं सुरक्षित महसूस करें, इसके लिए उन्हें अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में एक दूसरे पर प्रभाव डाले बिना निर्णय लेने में सक्षम होना चाहिए। काम का माहौल इतना अनुकूल होना चाहिए कि एक महिला के लिए व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के संबंध में निर्बाध निर्णय लेना सरल हो और जो महिला कॅरियर और मातृत्व दोनों को चुनती है, उसे किसी एक निर्णय को लेने के लिए मजबूर नहीं किया जाए।’’

याचिकाकर्ता दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की संविदा कर्मी है। उसने मातृत्व लाभ का अनुरोध खारिज होने के बाद अदालत का रुख किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू