देश की खबरें | तमिलनाडु के पुलिस अधिकारियों के फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाला मास्टरमाइंड राजस्थान से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उनके पहचान वालों को ठगने के आरोपी मास्टरमाइंड और उसके साथी को राजस्थान में उनके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 13 नवंबर तमिलनाडु के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उनके पहचान वालों को ठगने के आरोपी मास्टरमाइंड और उसके साथी को राजस्थान में उनके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यहां बताया कि आरोपियों को तमिलनाडु लाया गया है।

यह भी पढ़े | Bihar Election Results 2020: बिहार में नई सरकार बनाने की तैयारी हुई तेज, सीएम नीतीश कुमार ने गर्वनर फागू चौहान को सौंपा इस्तीफा.

ग्रेटर चेन्नई के पुलिस आयुक्त महेश कुमार अग्रवाल सहित कई आईपीएस अधिकारियों के फर्जी फेसबुक अकाउंट सामने आने के बाद एक पुलिस अधिकारी की शिकायत पर इस संबंध में 15 सितंबर को मामला दर्ज किया गया।

अग्रवाल ने बताया कि केन्द्रीय अपराध शाखा की साइबर अपराध शाखा ईकाई की शिकायत की जांच के आधार पर मास्टरमाइंड शकील खान और उसके साथी रवींधर कुमार को राजस्थान के भरतपुर जिले में उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर यहां लाया गया है।

यह भी पढ़े | Ayodhya Deepotsav: सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बटन दबाकर वर्चुअल दीपोत्सव वेब पोर्टल का किया शुभारंभ, देखें वीडियो.

आयुक्त कार्यालय में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष दल राजस्थान गया था और इस काम के लिए पूरी टीम करीब एक सप्ताह तक वहां रूकी रही।

शीर्ष अधिकारी ने बताया कि उनके और अन्य अधिकारियों के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट खान और उसके साथी ने बनाए थे।

अग्रवाल ने बताया कि खान ने तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक रैंक के अधिकारी सुनील कुमार, अवर आयुक्त धिनाकरण, पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार, संयुक्त आयुक्त बालाकृष्णन, अवर महानिदेशक संदीप राठौड़ के नाम से भी फर्जी खाते बनाए थे।

फेसबुक पर फर्जी खातों से जुड़े मामले में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आरोपी पुलिस अधिकारियों के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाते थे और उनके संपर्क के लोगों से पैसे मांगते थे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि दोनों ऐसे ही मामले में आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में भी आरोपी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\