विदेश की खबरें | ओमीक्रोन के प्रसार के बीच इंग्लैंड के स्कूलों में मास्क अनिवार्य किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन की सरकार ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के प्रसार के मद्देनजर माध्यमिक स्कूलों में छात्रों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा।

लंदन, दो जनवरी ब्रिटेन की सरकार ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के प्रसार के मद्देनजर माध्यमिक स्कूलों में छात्रों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा।

क्रिसमस की छुट्टियों के बाद अगले सप्ताह से छात्रों के वापस स्कूलों में लौटने को ध्यान में रखते हुए अस्थायी रूप से कुछ नियम लागू किए गए हैं। साथ ही मौके पर ही एंटीजन कोविड जांच कराने के लिए भी कहा जा रहा है।

ब्रिटेन के शिक्षा मंत्री नदीम जहावी ने कहा, ''प्रधानमंत्री (बोरिस जॉनसन) और मैं इस बात को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं कि शिक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। इन उपायों से स्कूलों को हमारी सहायता मिल सकेगी क्योंकि हम लोग किसी भी तरह की बाधा को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।''

कक्षाओं के लिए लागू किए गए नियम 26 जनवरी तक लागू रहेंगे, जिसके बाद हालात की समीक्षा की जाएगी। हालांकि, शिक्षकों को नियमों से छूट दी गई है।

ब्रिटेन में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,62,572 नए मामले सामने आने के बाद सरकार ने ये घोषणाएं की हैं।

प्रधानमंत्री जॉनसन ने मंत्रियों से संभावित सबसे खराब स्थिति के लिए तैयारियों की समीक्षा करने को कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस