देश की खबरें | नकाबपोश बदमाशों ने गोरखपुर में ग्राम प्रधान के घर पर गोलीबारी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के टिकरिया गांव में मंगलवार रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश लोगों ने गांव के प्रधान के घर पर गोलीबारी शुरू कर दी।
गोरखपुर (उप्र), 30 सितंबर उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के टिकरिया गांव में मंगलवार रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश लोगों ने गांव के प्रधान के घर पर गोलीबारी शुरू कर दी।
पुलिस ने बुधवार को बताया कि ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह वर्ष 2016 से हत्या के मामले में गोरखपुर के जिला जेल में कैद हैं और उनकी पत्नी रंजना देवी अपने 12 वर्षीय बेटे और 14 वर्षीय बेटी के साथ घर में रहती हैं।
यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Bihar: बिहार में कोरोना संक्रमित अब संख्या 1.82 लाख, अब तक 904 मौतें.
उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कारतूस के खोखे मिले हैं।
रंजना देवी द्वारा सहजनवा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक मंगलवार रात करीब 11 बजे तीन लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उनका दरवाजा खटखटाया और गोलीबारी शुरू कर दी।
यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर, केस की जांच CBI या SIT से कराने की मांग.
उन्होंने अरोप लगाया, ‘‘मेरे पति का तीन लोगों - आनंद कुमार, प्रदीप यादव और सुजीत यादव- के साथ संपत्ति विवाद है और मामला अदालत में है। पहले उन्होंने मेरे पति को हत्या के मामले में फंसाया और अब मुझे संपत्ति का मामला वापस लेने के लिए डरा रहे हैं।’’
क्षेत्राधिकारी राहुल भाटी ने कहा, ‘‘सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर गई थी और वहां से कारतूस के तीन खोखे बरामद हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2020 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

