विदेश की खबरें | बीजिंग में बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन की राजधानी बीजिंग के लोगों को अब बाहर निकलने पर मास्क लगाने की जरूरत नहीं होगी।
बीजिंग, 21 अगस्त चीन की राजधानी बीजिंग के लोगों को अब बाहर निकलने पर मास्क लगाने की जरूरत नहीं होगी।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
गौरतलब है कि मई में भी ऐसी ही घोषणा की गई थी लेकिन शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले पुनः सामने आने के बाद इस निर्णय को पलटना पड़ा था।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस साल फरवरी से लेकर अब तक बीजिंग में कोरोना वायरस संक्रमण के 935 मामले सामने आए जिनमें से 924 मरीज ठीक हो गए।
यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: बराक ओबामा ने अच्छा काम नहीं किया था, इसलिए मैं राष्ट्रपति बना.
शहर में कोविड-19 से नौ मौतें हुई।
बीजिंग के बीमारी रोकथाम एवं नियंत्रण केंद्र की ओर से जारी नए दिशा निर्देश के अनुसार अब लोगों को बाहर निकलने पर मास्क लगाने की जरूरत नहीं है लेकिन किसी के ज्यादा नजदीक आने पर मास्क लगाना होगा।
इस प्रकार की घोषणा बीजिंग में 17 मई को भी की गई थी लेकिन शहर के मुख्य बाजार शिनफाडी में संक्रमण फैलने के बाद मास्क लगाना पुनः अनिवार्य कर दिया गया था।
यहां एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि नए दिशा निर्देश के अनुसार जिन लोगों को बुखार या सांस लेने में तकलीफ है या विशेषकर जो लोग हाल ही में मरीजों के संपर्क में रहे हैं उन्हें विवाह, वर्षगांठ आदि के समारोहों में जाने से बचना चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2020 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

