देश की खबरें | मैरीकॉम और अमित पंघाल राष्ट्रीय शिविर में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल उन छह भारतीय मुक्केबाजों में शामिल हैं जिन्हें दिल्ली और पटियाला में चल रहे महिला और पुरूष राष्ट्रीय शिविरों में मंगलवार को जगह दी गयी।

नयी दिल्ली, 11 जनवरी छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल उन छह भारतीय मुक्केबाजों में शामिल हैं जिन्हें दिल्ली और पटियाला में चल रहे महिला और पुरूष राष्ट्रीय शिविरों में मंगलवार को जगह दी गयी।

पंघाल के साथ पटियाला में पुरूष शिविर में जुड़ने वाले अन्य मुक्केबाज विकास कृष्ण, मनीष कौशिक, सतीश कुमार और आशीष कुमार हैं। विकास ओलंपिक के बाद पिछले साल कंधे की सर्जरी कराने के बाद फिट हैं।

मैरीकॉम यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में महिला शिविर में रिपोर्ट करेंगी। भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने इन मुक्केबाजों के नामों को शामिल करने की सिफारिश की।

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने एक बयान में कहा कि दोनों शिविर 14 मार्च तक चलेंगे।

पिछले साल दिसंबर में हुए शिविरों में इन छह मुक्केबाजों को शामिल नहीं किया गया था क्योंकि तोक्यो ओलंपिक के बाद इन्होंने राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लिया था।

साइ ने कहा, ‘‘ओलंपियन मुक्केबाज अब शिविर में जुड़ेंगे जो राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने वाले मुक्केबाजों के साथ तीन जनवरी से शुरू हुआ था। ’’

इसके अनुसार, ‘‘राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल अब करीब हैं तो भारतीय खेल प्राधिकरण ने बीएफआई की सिफारिश के बाद इन मुक्केबाजों को शामिल करने को मंजूरी दी। ’’

विभिन्न वजन वर्गों में 63 पुरूष मुक्केबाज और 27 कोचिंग व सहयोगी स्टाफ पटियाला के एनआईएस में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में हैं।

वहीं इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में कुल 57 महिला मुक्केबाज हिस्सा ले रही हैं जिसमें ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन और 25 कोचिंग व सहयोगी स्टाफ शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\