लॉकडाउन: मारुति सुजुकी को मनेसर कारखाना एक पारी में चलाने की इजाजत
हालांकि कंपनी ने कहा कि वह संयंत्र तभी शुरू करेगी, जब उसे लगेगा कि उत्पादन लगातार जारी रखा जा सकता है और तैयार कारों की बिक्री की जा सकती है।
नई दिल्ली: हरियाणा सरकार ने कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड को मनेसर संयंत्र शुरू करने की बुधवार को इजाजत दी. आदेश के अनुसार इसे अभी सीमित कार्यबल के साथ एक पारी में चलाया जा सकता है. हालांकि कंपनी ने कहा कि वह संयंत्र तभी शुरू करेगी, जब उसे लगेगा कि उत्पादन लगातार जारी रखा जा सकता है और तैयार कारों की बिक्री की जा सकती है. मारुति के अनुसार , ‘ फिलहाल यह अभी संभव नहीं लगता है. गुरुग्राम जिला प्रशासन ने कंपनी को एकल शिफ्ट के आधार पर संयंत्र शुरू करने की मंजूरी दी है। कंपनी वहां हद से हद अभी 4,696 के साथ काम चला सकती है.
गुरुग्राम के उपायुक्त ने मंगलवार को जारी एक आदेश में कहा कि मारुति सुजुकी इंडिया को लॉकडाउन की अवधि के दौरान मनेसर संयंत्र शुरू करने की मंजूरी दी जाती है. जिला प्रशासन ने कंपनी को 50 वाहन चलाने की भी मंजूरी दी है. आदेश में कहा गया, ‘‘लॉकडाउन की अवधि के दौरान सिर्फ उन्हीं परिचालन की अनुमति होगी जिनकी इजाजत भारत सरकार और गृह मंत्रालय ने दी है. यह भी पढ़े: लॉकडाउन-2: गृह मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन, अब इन सेवाओं को भी मिलेगी छूट- देखें पूरी लिस्ट
इनके अलावा संयंत्र में विनिर्माण या सेवा से संबंधित किसी अन्य गतिविधि का संचालन नहीं किया जा सकता है। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इसके लिये आप स्वयं जिम्मेदार होंगे.’’ मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आर.सी.भार्गव ने संपर्क किये जाने पर इस बारे में पीटीआई को बताया, ‘‘हम मनेसर संयंत्र में उत्पादन सिर्फ तभी शुरू करेंगे, जब हम लगातार उत्पादन जारी रख सकें और तैयार कारों को बेच सकें, जो कि फिलहाल संभव नहीं है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

