जरुरी जानकारी | अगस्त में मारुति की बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 1.24 लाख इकाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की बिक्री अगस्त में 17.1 प्रतिशत बढ़कर 1,24,624 इकाई पर पहुंच गई। एक साल पहले समान महीने में कंपनी ने 1,06,413 वाहन बेचे थे।

नयी दिल्ली, एक सितंबर देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) की बिक्री अगस्त में 17.1 प्रतिशत बढ़कर 1,24,624 इकाई पर पहुंच गई। एक साल पहले समान महीने में कंपनी ने 1,06,413 वाहन बेचे थे।

कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि अगस्त में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 20.2 प्रतिशत बढ़कर 1,16,704 इकाई पर पहुंच गई, जो अगस्त, 2019 में 97,061 इकाई रही थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: भारतीय रेलवे में 35208 पदों पर वेकेंसी, 7वीं सीपीसी के तहत मिलेगी सैलरी.

माह के दौरान कंपनी की मिनी कारों..आल्टो और वैगन आर की बिक्री 94.7 प्रतिशत बढ़कर 19,709 इकाई पर पहुंच गई, जो अगस्त, 2019 में 10,123 इकाई थी।

इसी तरह कॉम्पैक्ट खंड में स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर की बिक्री 14.2 प्रतिशत बढ़कर 61,956 इकाई पर पहुंच गई, जो अगस्त, 2019 में 54,274 इकाई रही थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, अब बुढ़ापे में पेंशन से जुड़ी ये टेंशन होगी दूर.

मध्यम आकार की सेडान सियाज की बिक्री 23.4 प्रतिशत घटकर 1,223 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 1,596 इकाई थी।

कंपनी के यूटिलिटी वाहनों विटारा ब्रेजा, एस-क्रॉस और एर्टिगा की बिक्री 13.5 प्रतिशत बढ़कर 21,030 इकाई पर पहुंच गई, जो अगस्त, 2019 में 18,522 इकाई रही थी। अगस्त में कंपनी का निर्यात 15.3 प्रतिशत घटकर 7,920 इकाई रह गया, जो एक साल पहले समान महीने में 9,352 इकाई रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\