जरुरी जानकारी | मारुति ने ग्रांड विटारा की 11,177 इकाइयों को वापस मंगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की प्रमुख वाहन कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अपने एसयूवी मॉडल ग्रांड विटारा की 11,177 इकाइयों को वापस मंगाने की घोषणा की है।

नयी दिल्ली, 23 जनवरी देश की प्रमुख वाहन कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अपने एसयूवी मॉडल ग्रांड विटारा की 11,177 इकाइयों को वापस मंगाने की घोषणा की है।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजारों को इसकी सूचना देते हुए कहा कि पिछली सीट की बेल्ट में कुछ तकनीकी खामी को दूर करने के लिए इन वाहनों को वापस मंगाने का फैसला किया गया है।

प्रभावित इकाइयों का विनिर्माण आठ अगस्त, 2022 से 15 नवंबर, 2022 के बीच हुआ था। ऐसी आशंका है कि ग्रांड विटारा की इन इकाइयों के रियर सीट बेल्ट के ब्रैकेट आगे चलकर ढीले हो सकते हैं। इसी खामी को दूर करने के लिए इन वाहनों को वापस मंगाकर दुरुस्त किया जाएगा।

इस बारे में कंपनी की तरफ से वाहन मालिकों को अधिकृत डीलर वर्कशॉप पर लाने के बारे में सूचना दी जाएगी। वहां पर प्रभावित हिस्से का मुआयना कर निःशुल्क उसे बदल दिया जाएगा।

मारुति ने पिछले हफ्ते भी अपने कुछ अन्य मॉडलों की 17,362 इकाइयों को वापस मंगाने की घोषणा की थी। आठ दिसंबर, 2022 से 12 जनवरी, 2023 के बीच बने इन वाहनों के एयरबैग कंट्रोलर को बदला जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\