कश्मीर में शहीद सैनिक पंचतत्व में विलीन, मंगलवार को होगी सीओ की अंत्येष्टि
पंजाब के मनसा जिला निवासी नायक राजेश कुमार आतंकवाद निरोधक अभियान के दौरान शहीद हो गये । इस अभियान में सुरक्षा बल के कुल पांच जवान शहीद हुये । इनमें एक कर्नल एवं एक मेजर भी शामिल थे। मंगलवार को इन दोनों अधिकारियों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
चंडीगढ़, चार मई, जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ रविवार को मुठभेड़ में शहीद सेना के जवान नायक राजेश कुमार का पूरे सैन्य सम्मान के साथ सोमवार शाम को मनसा जिले स्थित उनके गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
पंजाब के मनसा जिला निवासी नायक राजेश कुमार आतंकवाद निरोधक अभियान के दौरान शहीद हो गये । इस अभियान में सुरक्षा बल के कुल पांच जवान शहीद हुये । इनमें एक कर्नल एवं एक मेजर भी शामिल थे। मंगलवार को इन दोनों अधिकारियों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सरदूलगढ़ के पास राजरना में तिरंगे में लिपटे राजेश कुमार के पार्थिव शरीर को श्मशान घाट ले जाते समय ग्रामीण ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे।
उनके पिता राम कुमार ने कहा कि उन्हें देश के लिए अपनी जान देने वाले अपने बेटे पर गर्व है।
मनसा के उपायुक्त जी एस चहल ने बताया कि 28 वर्षीय नायक राजेश कुमार 2010 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में माता-पिता, दो भाई और दो बहनें हैं। अंतिम संस्कार के समय संगरूर के सांसद भगवंत मान, विधायक नजर सिंह मनशाहिया और जिले के अधिकारी मौजूद थे।
आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए 21 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा का मंगलवार को जयपुर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि मेजर अनुज सूद का अंतिम संस्कार भी मंगलवार को चंडीगढ़ में होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

