देश की खबरें | शहीद पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं भट ‘अदम्य साहस’ के लिए वीरता पदक से सम्मानित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों के साथ 2023 में मुठभेड़ के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं भट को 2021 में हुई एक मुठभेड़ के दौरान उनके ‘अदम्य साहस’ के लिए मरणोपरांत राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया।

श्रीनगर, 25 जनवरी दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों के साथ 2023 में मुठभेड़ के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं भट को 2021 में हुई एक मुठभेड़ के दौरान उनके ‘अदम्य साहस’ के लिए मरणोपरांत राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया।

इससे पहले, इस वीर अधिकारी को देश के दूसरे सबसे बड़े शांतिकालीन वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था, जिसकी घोषणा पिछले साल के स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर की गई थी।

भट उन चार कर्मियों में से एक थे, जो 13 सितंबर, 2023 को आतंकवादियों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हो गए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी फातिमा और उनका बेटा अशर है।

भट के साथ कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंचक और सिपाही प्रदीप सिंह ने भी दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग पर्वतीय क्षेत्र में भीषण मुठभेड़ के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी थी।

फातिमा भट को ‘‘हिमू’’ नाम से बुलाती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हिमू आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे। वह न केवल बुद्धिमान और साहसी थे, बल्कि दूरदर्शी व्यक्ति भी थे।’’

वह अपने पति को उनकी वीरता के लिए सम्मानित किए जाने की खबर पर प्रतिक्रिया दे रही थीं।

भट को 29 जून, 2021 को एक मुठभेड़ के दौरान ‘‘अदम्य साहस’’ प्रदर्शित करने के लिए वीरता पदक मिला।

उनके उल्लेखनीय कार्यों में प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष स्थानीय कमांडर अबरार के साथ-साथ श्रीनगर के बाहरी इलाके में एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी