एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | मार्टिनेज फिर बने शूटआउट के अर्जेंटीनी स्टार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मार्टिनेज ने विश्व कप क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड के खिलाफ शुक्रवार को यहां वर्जिल वान डिज्क और स्टीवन बर्गुइस की पेनल्टी बचाकर अर्जेंटीना को 4-3 से जीत दिलाई। इससे पहले अतिरिक्त समय तक मैच 2-2 से बराबरी पर था।

खेल की खबरें | मार्टिनेज फिर बने शूटआउट के अर्जेंटीनी स्टार

मार्टिनेज ने विश्व कप क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड के खिलाफ शुक्रवार को यहां वर्जिल वान डिज्क और स्टीवन बर्गुइस की पेनल्टी बचाकर अर्जेंटीना को 4-3 से जीत दिलाई। इससे पहले अतिरिक्त समय तक मैच 2-2 से बराबरी पर था।

मार्टिनेज ने कहां,‘‘ मैं पहले 90 मिनट में बचाव नहीं करके अपने साथियों के मदद नहीं कर पाया था लेकिन मुझे शूटआउट में उनकी मदद करनी थी।’’

यह पहला अवसर नहीं है जबकि मार्टिनेज ने पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना को जीत दिलाई।

पिछले साल कोपा अमेरिका सेमीफाइनल में कोलंबिया के खिलाफ उन्होंने डेविनसन सांचेज़, येरी मीना और एडविन कार्डोना के शॉट रोककर अर्जेंटीना को 3-2 से जीत दिलाई थी। तब उन्होंने पेनल्टी लेने से पहले इन तीनों खिलाड़ियों पर ताने कसकर उनका ध्यान भंग करने की कोशिश की थी।

अर्जेंटीना ने तब फाइनल में ब्राजील को हराकर 28 वर्षों में पहला बड़ा टूर्नामेंट जीता था।

नीदरलैंड के खिलाफ भी मार्टिनेज ने इसी तरह की रणनीति अपनाई। उन्होंने पेनल्टी शूटआउट शुरू होने से पहले अर्जेंटीना के प्रशंसकों की तरफ देखा जो जोर जोर से चिल्ला कर उनका हौसला बढ़ा रहे थे।

जब बर्गुइस की पेनल्टी लेने की बारी आई तो मार्टिनेज ने उनके हाथ से गेंद लेकर उनका ध्यान भंग करने की कोशिश की। उन्होंने बर्गुइस का शॉट रोका और फिर डांस करने लग गए।

मार्टिनेज ने कहा,‘‘ भगवान का शुक्र है कि मैं दो पेनल्टी बचाने में सफल रहा। मैं और पेनल्टी भी बचा सकता था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2022 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).