खेल की खबरें | मार्श की चोट से उबरने की प्रगति धीमी लेकिन टी20 विश्व कप तक गेंदबाजी के लिए फिट होंगे: मैकडोनाल्ड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने मंगलवार को कहा कि कप्तान मिचेल मार्श की चोट से उबरने की प्रगति उम्मीद से धीमी है, लेकिन यह ऑलराउंडर अमेरिका और वेस्टइंडीज  में आगामी टी20 विश्व कप में गेंदबाजी करने के लिए फिट होगा।

ब्रिसबेन, सात मई ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने मंगलवार को कहा कि कप्तान मिचेल मार्श की चोट से उबरने की प्रगति उम्मीद से धीमी है, लेकिन यह ऑलराउंडर अमेरिका और वेस्टइंडीज  में आगामी टी20 विश्व कप में गेंदबाजी करने के लिए फिट होगा।

मार्श इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए चोटिल हो गये थे। वह दाहिनी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के लिए अप्रैल की शुरुआत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से स्वदेश लौट गये थे।

मार्श और आईपीएल में खेल रहे खिलाड़ियों के अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम के अन्य सदस्य 25 मई को वेस्टइंडीज रवाना होने से पहले अभ्यास शिविर के लिए मंगलवार को यहां इकट्ठे हुए।

मैकडोनाल्ड ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ वह (मार्श) चोट से उबर रहा है लेकिन हमने जैसा सोचा था उसकी प्रगति उससे धीमी है। वह आईपीएल से काफी पहले बाहर हो गया इसलिए हमारे पास काफी समय था।  टी20 विश्व कप में हमारे पहले मैच में अभी लगभग एक महीने का समय है। उसके पास फिटनेस हासिल करने का काफी समय है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आप अगले दो सप्ताह तक शायद उसे गेंदबाजी करते नहीं देख सकेंगे लेकिन हमारी रवानगी से एक सप्ताह पहले वह गेंदबाजी करना शुरू करेंगे। हमारे वेस्टइंडीज पहुंचने तक वह लय हासिल करने की कोशिश करेंगे।’’

उन्होंने कहा,‘‘ मैं उसकी मैच फिटनेस को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हूं। हम विश्व कप शुरू होने से पहले कुछ अभ्यास मैच खेलेंगे। उसमें उसे मैच अभ्यास का मौका मिल जायेगा।’’

ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व कप में पांच जून को ओमान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज