एजेंसी न्यूज

Australia's Tour Of India: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, ये 3 जबरदस्त खिलाड़ी भारत दौरे से बाहर

आस्ट्रेलिया को भारत के तीन मैच के टी20 अंतरराष्ट्रीय दौरे में मिशेल मार्श, मिशेल स्टार्क और मार्कस स्टोइनिस की सेवायें नहीं मिल पायेंगी क्योंकि ये तीनों चोटों के कारण बुधवार को श्रृंखला से बाहर हो गये

Australia's Tour Of India: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, ये 3 जबरदस्त खिलाड़ी भारत दौरे से बाहर
आस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

मेलबर्न, 14 सितंबर आस्ट्रेलिया को भारत के तीन मैच के टी20 अंतरराष्ट्रीय दौरे में मिशेल मार्श, मिशेल स्टार्क और मार्कस स्टोइनिस की सेवायें नहीं मिल पायेंगी क्योंकि ये तीनों चोटों के कारण बुधवार को श्रृंखला से बाहर हो गये।

स्टार्क घुटने की चोट से जूझ रहे हैं जबकि मार्श को टखने में और स्टोइनिस को कमर में परेशानी है।

‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ के अनुसार ये चोट इतनी गंभीर नहीं हैं लेकिन क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को जोखिम में नहीं डालने का फैसला किया जो अगले महीने घरेलू सरजमीं पर खेला जायेगा।

डेविड वॉर्नर को टूर पर पहले ही आराम दिया जा चुका है जिससे आस्ट्रेलियाई टीम पर काफी असर पड़ेगा।

आस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने नाथन एलिस, डेनियल सैम्स और सीन एबोट को स्टार्क, मार्श और स्टोइनिस की जगह शामिल किया है।

मार्श और स्टोइनिस को जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के दौरान चोट लगी थी। लेकिन स्टार्क को घुटने के स्कैन के बाद बुधवार को टीम से बाहर किया गया।

आस्ट्रेलिया मेजबान भारत के खिलाफ मोहाली में 20 सितंबर, नागपुर में 23 सितंबर और हैदराबाद में 25 सितंबर को तीन टी20 मैच खेलेगा।

भारत दौरे के बाद आस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिये वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला खेलनी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2022 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).