खेल की खबरें | मार्श थोड़े समय के लिए सलामी बल्लेबाजी में विकल्प हो सकते है: बॉर्डर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने कहा कि भारत के खिलाफ शुरूआती टेस्ट से पहले खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशानी का सामना कर रही उनकी टीम के लिए अनुभवी शॉन मार्श सलामी बल्लेबाज के विकल्प हो सकते है।

मेलबर्न, नौ दिसंबर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने कहा कि भारत के खिलाफ शुरूआती टेस्ट से पहले खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशानी का सामना कर रही उनकी टीम के लिए अनुभवी शॉन मार्श सलामी बल्लेबाज के विकल्प हो सकते है।

दोनों देशों के बीच चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला 17 दिसंबर से दिन-रात्रि प्रारूप में एडीलेड में खेला जाएगा।

यह भी पढ़े | Parthiv Patel ने किया संन्यास का ऐलान, क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को कहा अलविदा.

अनुभवी डेविड वार्नर चोट के कारण पहले टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे जबकि युवा पुकोवस्की भी भारत के खिलाफ अभ्यास मैच में ‘कनकशन’ का शिकार हो गये थे। हेलमेट से गेंद टकराने के बाद शुरूआती मैच में उनका खेलना संदिग्ध है। जो बर्न्स के लय में नहीं होने से ऑस्ट्रेलियाई टीम की परेशानी बढ़ गयी है।

बार्डर ने कहा कि मार्नुस लाबुशेन और मार्क्स हैरिस इस भूमिका को निभा सकते है लेकिन शानदार लय में चल रहे 37 साल के शॉन मार्श भी बेहतर विकल्प है।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus T20 2020: 15 सेकंड से पहले स्क्रीन पर रिप्ले दिखाना महंगा पड़ा, DRS पर बोले विराट कोहली.

बॉर्डर ने कहा, ‘‘ आप शीर्ष क्रम पर मार्नुस लाबुशेन को आजमा सकते है। उन्होंने दिखाया है कि वह नयी गेंद का सामना कर सकते है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ शीर्ष क्रम में अनुभव की जरूरत को देखते हुए शॉन मार्श भी इस भूमिका को निभा सकते है। ’’

मार्श ने अक्टूबर के बाद वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करते हुए पिछली छह पारियों में तीन शतक के साथ एक अर्धशतक लगाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट