एजेंसी न्यूज

Ind vs Aus T20 2020: 15 सेकंड से पहले स्क्रीन पर रिप्ले दिखाना महंगा पड़ा, DRS पर बोले विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली इस बात से नाखुश है कि मैथ्यू वेड को डाली गई गेंद पर रिप्ले बड़ी स्क्रीन पर 15 सेकंड से पहले दिखाये जाने के कारण उनकी टीम डीआरएस नहीं ले सकी.

Ind vs Aus T20 2020: 15 सेकंड से पहले स्क्रीन पर रिप्ले दिखाना महंगा पड़ा, DRS पर बोले विराट कोहली
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

सिडनी, 9 दिसंबर : भारतीय कप्तान विराट कोहली इस बात से नाखुश है कि मैथ्यू वेड को डाली गई गेंद पर रिप्ले बड़ी स्क्रीन पर 15 सेकंड से पहले दिखाये जाने के कारण उनकी टीम डीआरएस नहीं ले सकी . भारत को तीसरे टी20 मैच में 12 रन से पराजय झेलनी पड़ी . वेड को टी नटराजन ने 50 के स्कोर पर पगबाधा आउट कर दिया था लेकिन उन्हें इस तरह जीवनदान मिला और उन्होंने 30 रन और बनाये . Ind vs Aus 3rd T20 2020: विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में T20, वनडे और टेस्ट सीरीज जीतने वाले बने पहले भारतीय कप्तान

कोहली ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हम 15 सेकंड की समयसीमा के भीतर बात ही कर रहे थे कि गेंद कहां पड़ी है कि स्क्रीन पर रिप्ले आ गया .’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमने रिव्यू लिया लेकिन अंपायर ने कहा कि स्क्रीन पर रिप्ले आ चुका है .’’ Ind vs Aus 3rd T20 2020: सिडनी में विराट कोहली की ये बड़ी गलती टीम इंडिया को पड़ी भारी

रिव्यू लिया होता तो मैदानी अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ता . कोहली ने कहा ,‘‘ मैने अंपायर रॉड टकर से बात की . मैने पूछा कि इस हालत में क्या करना है तो उन्होंने कहा कि कुछ नहीं हो सकता, यह टीवी की गलती है .’’ उन्होंने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन ने अधिकारियों को अपनी नाराजगी से अवगत कराया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय मैच में इस तरह की गलती अस्वीकार्य है. उन्होंने कहा ,‘‘ टीवी टीम की एक मामूली गलती इतनी भारी पड़ सकती है . उम्मीद है कि आइंदा ऐसा नहीं होगा .’’

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2020 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).