देश की खबरें | सुलतानपुर में विवाहिता की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या, आरोपी हिरासत में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुलतानपुर जिले के थाना करौदी कला क्षेत्र में एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और उसके छह साल के बच्चे को भी घायल कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सुलतानपुर (उप्र), 28 अक्टूबर सुलतानपुर जिले के थाना करौदी कला क्षेत्र में एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और उसके छह साल के बच्चे को भी घायल कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कादीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनय गौतम ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सीओ ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है और परिवार की ओर से तहरीर मिलते ही मुकदमा कायम किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, करौंदी कला थाना क्षेत्र के गजेंद्र पुर गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद गुजरात में नौकरी करता है और उसकी पत्नी हौसिला देवी (40) अपने तीन बच्चों के साथ गांव में रहती है।
पुलिस ने बताया कि इस बीच हौसिला देवी का कथित तौर पर गांव के ही व्यक्ति बिंदे के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और पिछले दो वर्षों से दोनों के बीच फोन पर बातचीत चल रही थी।
उन्होंने बताया कि हाल में बिंदे और हौसिला के मध्य किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई और उसने बिंदे का फोन उठाना बंद कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार रात बिंदे कुल्हाड़ी लेकर उसके घर पहुंचा, तब हौसिला के दो बच्चे दूसरी झोपड़ी में सो रहे थे और वह अपने छह वर्षीय पुत्र के साथ सो रही थी।
उन्होंने बताया कि बिंदे ने हौसिला के गले पर वार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने बच्चे पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
सीओ ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2024 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

