देश की खबरें | एचआईवी संक्रमित होने की बात छुपाकर की शादी, पत्नी भी हुयी बीमार, मामला दर्ज
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जींद, 31 अगस्त एक व्यक्ति ने एचआईवी संक्रमित होने की बात कथित तौर पर छुपाकर शादी की और बाद में उसकी पत्नी भी इससे संक्रमित हो गयी।

पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, दहेज उत्पीडऩ समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़े | प्रणब मुखर्जी के निधन पर प्रियंका गांधी ने जताया दुःख, बताया एक कुशल राजनेता: 31 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

महिला द्वारा की गयी शिकायत के अनुसार उसकी शादी पिछले साल कैथल निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज को लेकर प्रताडि़त करने लगे इसी दौरान उसका स्वास्थ्य खराब हो गया और जांच में पता लगा कि एचआईवी संक्रमित हो गयी है।

बाद में पता लगा कि उसका पति शादी से पहले ही एचआईवी संक्रमित था। इसके बाद ससुराल के लोगों ने समाज का भय दिखाते हुए चुप रहने के लिए कहा और साथ ही बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

यह भी पढ़े | Ganpati Visarjan 2020: मुंबई पुलिस ने शहर में 35,000 कर्मियों को तैनात किया, 5000 से अधिक सीसीटीवी से रखी जाएगी निगरानी.

पीडि़ता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने उसके पति, ननद, ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत, दहेज उत्पीडऩ समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

महिला थाना प्रभारी शीला देवी ने बताया कि शिकायत के बाद पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)