जरुरी जानकारी | वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोष की निकासी के बीच शुरुआत कारोबार में घरेलू बाजारों में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन लगातार गिरावट दर्ज की गई।
मुंबई, 19 अक्टूबर वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोष की निकासी के बीच शुरुआत कारोबार में घरेलू बाजारों में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन लगातार गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआत 490.44 अंक गिरकर 65,386.58 पर आ गया। निफ्टी 137.5 अंक फिसलकर 19,533.60 पर रहा।
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट आई।
इंडसइंड बैंक और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे।
अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।
अमेरिकी बाजार भी बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.02 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,831.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2023 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

