एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | कारोबार के अंतिम घंटे में लिवाली से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 72 अंक लाभ में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कारोबार के अंतिम घंटे में वाहन, आईटी और प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 72 अंक से अधिक लाभ में रहा। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बावजूद घरेलू बाजार में तेजी रही।

जरुरी जानकारी | कारोबार के अंतिम घंटे में लिवाली से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 72 अंक लाभ में

मुंबई, 10 नवंबर कारोबार के अंतिम घंटे में वाहन, आईटी और प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 72 अंक से अधिक लाभ में रहा। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बावजूद घरेलू बाजार में तेजी रही।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 72.48 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64,904.68 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 251.25 अंक तक लुढ़क गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 30.05 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,425.35 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स शेयरों में एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और पावर ग्रिड प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाइटन और इंडसइंड बैंक शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार भी बृहस्पतिवार को नुकसान में रहे थे।

मेहता इंक्विटी लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत तपसे ने कहा, ‘‘एशिया और यूरोप के प्रमुख बाजारों में गिरावट के बावजूद चुनिंदा लिवाली से बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी चिंता का कारण बनी हुई है।’’

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार एफआईआई ने बृहस्पतिवार को 1,712.33 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.94 प्रतिशत बढ़कर 80.76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजारों में 12 नवंबर को दीपावली के मौके पर एक घंटे का विशेष मुहुर्त कारोबार होगा।

यह सांकेतिक कारोबार शाम 6.0 बजे से 7.15 तक होगा। इसमें 15 मिनट का ‘प्री-मार्केट’ सत्र शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2023 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).